हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान को सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई

अमर उजाला

Tue, 17 June 2025

Image Credit : Ani
केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान (37) का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात उनके गृह जिले जयपुर पहुंच गया था
Image Credit : Amar ujala
जयपुर के चांदपोल मोक्षधाम में पायलट राजवीर सिंह चौहान का अंतिम संस्कार किया गया 

 
Image Credit : Ani
राजवीर का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। पत्नी दीपिका ने आर्मी यूनिफॉर्म में राजवीर के अंतिम दर्शन किए, जो स्वयं भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं
Image Credit : Ani
बता दें कि राजवीर सिंह सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे और 14 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे  
Image Credit : amar ujala
बता दें कि पायलट राजवीर 14 साल बाद पहली बार पिता बने थे। चार महीने पहले उनके जुड़वां बेटे हुए थे 
Image Credit : Amar ujala
राजवीर के पिता गोविंद सिंह जो बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं, ने बताया कि हम पोतों के जलवा पूजन की तैयारियों में लगे थे। लेकिन इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया
Image Credit : Amar ujala
हेलीकॉप्टर क्रैश में राजवीर की लाश बुरी तरह झुलस गई थी, इसलिए परिजनों को अंतिम दर्शन के समय उनका चेहरा नहीं दिखाया गया
Image Credit : Ani
 राजवीर सिंह के अंतिम संस्कार में भारतीय सेना के कई जवान और अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं पत्नी ने राजवीर सिंह को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी

 
Image Credit : Ani

शादी-ब्याह में बर्तन धोने वाले बाड़मेर के रेखाराम के बेटे श्रवण ने नीट में लहराया परचम

Amar ujala
Read Now