अमर उजाला
Sat, 29 March 2025
'मिलिनेयर इंडिया टूर' के तहत 28 मार्च को सिंगर हनी सिंह अपने प्राइवेट जेट यो यो से जयपुर पहुंच गए हैं
बता दें कि जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर ( JECC) में 29 मार्च यानी आज हनी सिंह का लाइव परफॉर्मेंस होगा
जयपुर पहुंचने के बाद हनी सिंह को सीएम हाउस में पारंपरिक व्यंजन दाल बाटी चूरमे का स्वाद लेते हुए देखा गया
जयपुर में हो रहे इस धमाकेदार कॉन्सर्ट में हनी सिंह अपने फैंस को 'डोप शोप' ले लेकर 'लुंगी डांस' और 'लव डोज' जैसे सुपरहिट गाने लाइव सुनाएंगे
इस कार्यक्रम के दौरान तीन सिक्योरिटी एजेंसियों से 300 बाउंसर और जयपुर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे और जेईसीसी के आसपास ट्रैफिक में भी बदलाव किया जाएगा
हनी सिंह का यह ग्रैंड शो जयपुर के म्यूजिक लवर्स के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है, जिसके बाद वे 31 मार्च को अपने प्राइवेट जेट से जयपुर से रवाना हो जाएंगे
शनिश्चरी अमावस्या के मौके पर त्रिवेणी संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब