सलमान खान के घर फायरिंग, क्या है राजस्थान कनेक्शन?

अमर उजाला

Sat, 11 May 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

अभिनेता सलमान खान के घर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग का राजस्थान कनेक्शन सामने आया है

Image Credit : सोशल मीडिया

गैंगस्टर रोहित गोदारा और लारेंस बिश्नोई के इशारे पर प्रदेश के नागौर जिले के बदमाश ने फायरिंग की योजना बनाई थी 

Image Credit : सोशल मीडिया

मुंबई पुलिस ने नागौर के बासनी गांव से इस केस के पांचवें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को गिरफ्तार किया। इसके बाद यह खुलासा किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

रफीक का मुंबई के कुर्ला इलाके में चाय का होटल है, आरोप है कि उसने ही सलमान के घर का वीडियो बनाकर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को दिया था

Image Credit : इंस्टाग्राम

मोहम्मद ने सलमान के घर की रेकी करने में शूटरों की मदद की थी। साथ ही इनके लिए पैसा भी जुटाया था

Image Credit : इंस्टाग्राम

रफीक ने ही शूटर्स को ठहराने की व्यवस्था की थी और फायरिंग के दौरान काम में ली गई बाइक भी दिलावाई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम

अब तक की पुलिस जांच में इस फायरिंग केस में रफीक का रोल बतौर मास्टमाइंड सामने आया है। हालांकि, अभी केस की जांच जारी है

Image Credit : सोशल मीडिया

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ऐसे में कई और खुलासे भी हो सकते हैं  

Image Credit : instagram

चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्या करें और क्या न करें

अमर उजाला
Read Now