सलमान खान की करूंगा हत्या! कौन है धाकड़राम विश्नोई अभिनेता सलमान खान को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है इस मामले के तार राजस्थान के जोधपुर जिले से जुड़े, इसके बाद मुंबई पुलिस यहां आई जोधपुर और मुंबई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 21 साल के धाकड़राम विश्नोई को गिरफ्तार किया है धाकड़राम जोधपुर के लूणी थाना इलाके के सियागों की ढाणी रोहिचा कलां का रहने वाला है जोधपुर पुलिस ने उसे मुंबई पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक बजरंग जगताप की टीम को सौंप दिया है आरोपी धाकड़राम सिद्दू मुसेवाला के पिता को भी धमकी देने के मामले में वांछित चल रहा था आरोपी धाकड़राम के खिलाफ 2022 में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है वहीं, आरोपी धाकड़राम के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है पंजाब पुलिस भी आरोपी धाकड़राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड ने बताया कि धाकड़राम विश्नोई की ओर से ई-मेल के जरिए धमकी देने की बात सामने आई है विश्नोई ने ई-मेल भेज कर लिखा था कि जो हाल सिद्धू मुसेवाला हुआ है, वही हाल तुम्हारा भी होगा विश्नोई ने ई-मेल भेज कर लिखा था कि जो हाल सिद्धू मुसेवाला हुआ है, वही हाल तुम्हारा भी होगा