सिरोही में हैं ये ऐतिहासिक धार्मिक स्थल, जानिए इनकी खासियत

अमर उजाला

Sun, 2 March 2025

Image Credit : सोशल मीडिया
आबूरोड से करीब 8 किलोमीटर दूर चंद्रावती गांव में 11वीं-12वीं शताब्दी की ऐतिहासिक चंद्रावती नगरी स्थित है। यह परमार राजाओं की राजधानी रही थी। पुरातत्व विभाग ने इस क्षेत्र में खुदाई कर कई प्राचीन धरोहरों को खोजा, जिन्हें संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
इसी फोरलेन पर चंद्रावती से 2 किलोमीटर आगे भैंसासिंह में अमरनाथ महादेव मंदिर स्थित है। यह एक अतिप्राचीन शिव मंदिर है, जो खुदाई के दौरान मिला था। इस मंदिर के पास ही 1111 शिवलिंग स्थापित हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। यहां बनी बावड़ी और अन्य संरचनाएं भी दर्शनीय हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
आबूरोड से करीब 5 किलोमीटर दूर ऋषिकेश में भद्रकाली मंदिर स्थित है, जो 5,000 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर में मां भद्रकाली दो शेरों पर विराजमान हैं। मां भद्रकाली के दर्शन के लिए यहां सालभर श्रद्धालु आते हैं, लेकिन नवरात्रि और अन्य त्योहारों पर यहां मेले जैसा माहौल होता है।
Image Credit : सोशल मीडिया
भद्रकाली मंदिर के ठीक पीछे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यह प्राचीन मंदिर टीले के नीचे दबा हुआ था और खुदाई के दौरान अपने वर्तमान स्वरूप में निकला। इसके पास ही एक गुफा भी स्थित है, जहां मंदिर के पुजारी निवास करते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
ऋषिकेश नगरी में ही भगवान द्वारकाधीश का मंदिर भी है, जहां वे ऋषिकेश रूप में विराजमान हैं। इस मंदिर में एक प्राचीन कुंड और कई छोटे-छोटे मंदिर भी हैं। वर्तमान में यह देवस्थान विभाग के अधीन संचालित हो रहा है।
Image Credit : सोशल मीडिया

'राजाओं की धरती' अनोखी और दिलचस्प जगहों के लिए है प्रसिद्ध

सोशल मीडिया
Read Now