घूसखोर ASP के आलीशान रिसोर्ट पर क्यों चला बुलडोजर अजमेर एसओजी एएसपी दिव्या मित्तल को एसीबी ने दो करोड़ की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है दिव्या की गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। दिव्या अभी एसीबी की गिरफ्त हैं और उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं शुक्रवार सुबह प्रशासन ने दिव्या मित्तल के उदयपुर स्थित आलीशान रिसोर्ट पर बुलडोजर चला दिया दिव्या ने चिकलवास गांव में यूआईटी से फॉर्म हाउस बनाने के लिए मंजूरी ली थी, लेकिन यहां रिसोर्ट बनाकर कॉमर्शियल उपयोग किया जा रहा था इसे लेकर यूआईटी ने दिव्या को नोटिस देकर जबाव मांगा, उसकी ओर से जबाव नहीं मिलने पर गुरुवार देर रात से कार्रवाई शुरू की गई हरिद्वार के दवा कारोबारी से रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी ने 16 जनवरी को दिव्या मित्तल को पकड़ा था एसीबी कोर्ट ने दिव्या को पहले रिमांड पर और बाद में न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए थे एसीबी कोर्ट ने दिव्या को पहले रिमांड पर और बाद में न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए थे