This browser does not support the video element.

देश के इस राज्य में हैं होली की अनोखी परंपराएं

अमर उजाला

Thu, 2 March 2023

Video Credit : सोशल मीडिया

राजस्थान संस्कृति-परंपराओं का प्रदेश है, यहां त्योहारों पर लोगों के बीच एक अलग ही उत्साह होता है। होली का त्योहार भी अलग-अलग शहरों में अनोखे तरीके से मनाया जाता है तो आइए इनके बारे में जानते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

डूंगरपुर

यहां वांगड़वासी एक महीने पहले से होली की तैयारियां शुरू कर देते हैं। होली के दिन कोकापुर गांव में लोग दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं। माना जाता है कि इससे विपदाएं दूर रहती हैं 
Image Credit : सोशल मीडिया

जयपुर

यहां के गोविंददेव जी मंदिर में लोग फूलों से होली खेलते हैं। होली के त्योहार पर यहां सैकड़ों किलो फूलों की होली खेली जाती है 
Image Credit : सोशल मीडिया

भरतपुर

मथुरा के साथ-साथ भरतपुर में हर साल ब्रज की होली धूमधाम से खेली जाती है। यहां 18वीं शताब्दी से ब्रज होली खेलने की परंपरा चली आ रही है। कृष्ण-गोपियों के रूप में तैयार पुरुष और महिलाएं रासलीला नृत्य भी किया करती हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

डूंगरपुर 

यहां भीलूड़ा में लोग पिछले 200 साल से पत्थरमार होली खेलते आ रहे हैं। धुलंडी पर स्थानीय लोग रघुनाथ मंदिर परिसर में जुटते हैं और दो टोलियों में बंट जाते हैं। इसके बाद एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाते हैं। इसमें कई लोग घायल भी हो जाते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

अजमेर

यहां की माली होली बेहद खास है। होली के शुभ अवसर पर लोगों पर फूलों की बारिश की जाती है
Image Credit : सोशल मीडिया

जयपुर 

ये धुलेंडी होली के लिए भी बेहद प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। देसी-विदेशी महमान सिटी पैलेस में रॉयल होली का मजा लेते हैं। सिटी पैलेस में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होता है 
Image Credit : सोशल मीडिया

बीकानेर

इस शहर की डोलची होली बेहद ही खास है। कहा जाता है कि यहां दो समुदाय के बीच पानी फेंकने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद धीरे-धीरे लोग पानी में रंग मिलाकर फेंकने लगे। तभी से यहां डोलची होली की प्रथा शुरू हो गई
Image Credit : सोशल मीडिया

रॉयल्स होली  

राजस्थान के अलग-अलग शहरों में रॉयल यानी शाही होली खेली जाती है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में शाही परिवार के लोग आम लोगों और विदेशी सैलानी के साथ मिलकर होली खेलते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

मंत्री स्मृति ईरानी ने दिखाया शिक्षण कौशल

social media
Read Now