जयपुर: कलाकारों ने लोक कला प्रदर्शन के साथ किया परिवार संग पहुंचे वेंस का स्वागत अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने परिवार संग चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे चार दिवसीय भारत यात्रा के दूसरे दिन यानी आज मंगलवार को जेडी वेंस परिवार संग जयपुर पहुंचे आमेर महल में जलेब चौक पर हथिनी चंदा और पुष्प द्वारा जेडी वेंस और उनके परिवार का स्वागत किया गया यहां मौजूद लोक कलाकारों ने जेडी वेंस के लिए कच्छी घोड़ी, कालबेलिया नृत्य और बांसुरी वादन कर राजस्थानी लोक कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा राजस्थानी लोककला का आनंद लेते हुए अपनी बेटी को राजस्थानी लोक कला के विषय में बताती हुई भी नजर आईं बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर पहुंचे जेडी वेंस और उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया जयपुर पहुंचे जेडी वेंस परिवार संग