शादी के लिए उदयपुर को ही क्यों चुनते सेलिब्रिटी

अमर उजाला

Sun, 24 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा राजस्थान के उदयपुर में शादी कर रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

 दोनों उदयपुर के होटल लीला पैलेस में 24 सितंबर को शादी के बंधन में बधेंगे, दोनों के शादी समारोह की रस्में शुरू हो गई हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

परिणीति-राघव से पहले भी कई और जोड़े उदयपुर में विवाह बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बड़ी हस्तियां शादी के लिए आखिर उदयपुर ही क्यों चुनती हैं?

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, उदयपुर पानी के बीच बसा एक शहर है, यहां 70 फीसदी हिस्से में पानी है। फतेह सागर, पिछोला, जयसमंद, उदय सागर और दूध तलाई जैसी झील उदयपुर की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

उदयपुर की झीलों के बीच स्थित फाइव स्टार होटल भी शादी करने वाले जोड़ों को यहां खींच लाते हैं। यहां करीब 30 फाइव स्टार होटले हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

शादी में आने वाले वीआईपी मेहमानों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था भी उदयपुर में शादियों को बढ़ावा देती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

शहर का द ओबेरॉय उदयविलास, ताज लेक पैलेस, लीला पैलेस और ट्राइडेंट जैसे शानदार होटल शहर की शान हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पिछोला झील के किनारे बसा सिटी पैलेस महल का निर्माण साल1559 में महाराणा उदय सिंह ने करवाया था

Image Credit : सोशल मीडिया

उदयपुर के सिटी का जनाना महल डेस्टीनेशन वेडिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगह है

Image Credit : सोशल मीडिया

इन सभी कारणों के कारण बॉलीवुड, राजनीतिक और कारोबारी जगत की बड़ी हस्तियां यहां डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए खिचीं चली आती हैं 

Image Credit : सोशल मीडिया

दंगाई हुए दयाबलबाग सत्संग पीठ के सत्संगी, तस्वीरों में देखें...

अमर उजाला
Read Now