सियासी बिसात में माहिर हैं ये 10 महिलाएं

अमर उजाला

Wed, 8 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

वसुंधरा राजे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में वे एक बार फिर सीएम पद की दौड़ में हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

वसुंधरा राजे के अलावा प्रदेश की राजनीति में करीब 10 ऐसी महिलाएं हैं जो सियासी बिसात में माहिर मानी जाती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

दिव्या मदेरणा

जाट परिवार से आने वाले वाली दिव्या कांग्रेस की तेजतर्राज नेता हैं। वे पहली बार विधायक बनी हैं, लेकिन उनके पिता और दादा कांग्रेस सरकार में बड़े पदों पर रह चुके हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

शकुंतला रावत

ये अलवर जिले की बानसूर विधासनभा सीट से विधायक हैं। 2018 में बानसूर से दूसरी बार विधायक बनीं और अभी गहलोत सरकार में उद्योग मंत्री हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

अनिता भदेल

1997 में नगर सेवक के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने वालीं अनीता अजमेर से भाजपा की विधायक हैं। इससे पहले वह महिला एवं बाल विकास मंत्री भी रह चुकी हैं। उन्हें राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार भी दिया था
Image Credit : सोशल मीडिया

ममता भूपेश

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री ममता भूपेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री हैं। वह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। 2018 के चुनाव में वे दौसा जिले की सिकराय विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

डॉ. अलका सिंह गुर्जर  

भाजपा की पूर्व विधायक अलका गुर्जर की अपने समाज पर अच्छी पकड़ है। वे भाजपा की राष्ट्रीय सचिव भी है। 2013 में उन्होंने भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा था 
Image Credit : सोशल मीडिया

डॉ. गिरिजा व्यास 

कांग्रेस नेत्री गिरिजा व्यास ने 25 साल की उम्र में राजनीति में एंट्री की थी। 1985 में वे राजस्थान के उदयपुर से विधानसभा चुनाव जीती थीं। 1991 वे लोकसभा सांसद भी चुनी गईं थीं
Image Credit : सोशल मीडिया

कृष्णेंद्र कौर दीपा

भरतपुर के शाही परिवार से संबंध रखने वालीं दीपा ने 1985 से भाजपा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। इसी साल हुए चुनाव में वह विधायक बनी और फिर 1991 में सांसद बनीं। वे वसुंधरा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

कृष्णा पूनिया

ये चूरू जिले के सादुलपुर सीट से कांग्रेस की विधायक हैं। कृष्णा पूनिया डिस्कस थ्रोअर की खिलाड़ी हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

दीया कुमारी

राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वे जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई जयसिंह की बेटी हैं। दीया ने 2013 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था
Image Credit : सोशल मीडिया

वसुंधरा राजे

राजस्थान की राजनीति में सबसे बड़ा नाम है। वे दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री और 5 बार सांसद रह चुकी हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में राजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की सदस्य भी रह चुकी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

होली की छुट्टी के लिए कांस्टेबल का अनोखा अंदाज

सोशल मीडिया
Read Now