कौन हैं धोली मीणा, जिनकी विदेशों में हो रही तारीफ राजस्थान की बेटी और दौसा जिले की बहू धोली मीणा इन दिनों सुर्खियों में हैं धोली मीणा राजस्थानी और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार विदेश में कर रही हैं। धोली मीणा आईएफएस अधिकारी लोकेश मीणा की पत्नी हैं, जो कि यूरोप महाद्वीप के माल्टा देश में पोस्टेड हैं धोली मीणा की शादी 2006 में लोकेश से हुई और 2010 में पहली बार वह गांव से विदेश आ गईं धोली मीणा ने स्विट्जरलैंड, फ्रांस और इटली की यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार किया हमेशा राजस्थानी पोशाक में नजर आने वाली धोली मीणा ने माल्टा में घूमर की प्रस्तुति दी थी, जिसकी तारीफ कई मंत्रियों ने की लाइफस्टाइल