Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल जो प्रकृति के आंचल में आपको समेट लेंगे

अमर उजाला

Tue, 13 June 2023

Image Credit : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा- 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में सैलानी बर्फीली वादियों के दीदार का लुत्फ उठा सकते हैं।
Image Credit : अमर उजाला

कसोल- पार्वती घाटी व पार्वती नदी की सुंदरता यहां का मुख्य आकर्षण है। दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं।

Image Credit : अमर उजाला

मैक्लोडगंज- कांगड़ा का सबसे चर्चित दर्शनीय स्थल है। यह बौद्धों के 14वें दलाई लामा का निवास स्थान है।

Image Credit : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति: हिमाचल प्रदेश का ठंडा मरुस्थल क्षेत्र। बर्फ से ढ़के पहाड़, रंग-बिरंगे मठ व छोटे-छोटे गांव, सब कुछ आंखों में भरने लायक।
Image Credit : अमर उजाला

धर्मशाला- धौलाधार पर्वत-श्रृंखला की सुंदरता और शांत माहौल आपके मन को कृतार्थ कर देगा।

Image Credit : अमर उजाला
शिमला- यह पर्यटकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य है। प्राकृतिक अजूबों का भंडार व साहसिक कार्यों का मुख्य स्थल।
Image Credit : अमर उजाला

मनाली- समुद्र तल से 6725 फीट ऊपर बसा यह स्थान आपको पहाड़ों के साथ करीब से रूबरू करवाएगा।

Image Credit : अमर उजाला

खेत में प्रेमालाप करते समय सिरफिरे आशिक ने दी दर्दनाक मौत

अमर उजाला
Read Now