अमर उजाला
Fri, 3 April 2026
हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया मनाई जाती है और इस बार 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया है
मान्यता है कि, इस दिन सोना-चांदी व अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है और व्यक्ति के धन-धान्य भी बढ़ता है
इस दिन खरीदारी करने से जहां लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं, वहीं कुछ चीजों को घर लाने से बचना चाहिए अन्यथा नकारात्मक परिणाम मिलते हैं
ऐसे में आइए जानते हैं कि, अक्षय तृतीया पर क्या नहीं खरीदना चाहिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर धारदार व नुकीली चीजें जैसे कि चाकू, कैंची, सुई न खरीदें
इसके अलावा काले कपड़े-वस्तु प्लास्टिक, लोहे का सामान आदि भी घर लेकर न आएं
इस दौरान कोई औजार भी न खरीदें, यह अशुभ हो सकता है और इसका सीधा असर घर की खुशियों पर आ सकता है
हनुमान जन्मोत्सव पर राशि अनुसार करें ये सरल उपाय