अमर उजाला
Sat, 1 February 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार, वसंत पंचमी हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है
इस बार वसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को मनाया जाएगा
इस दिन बिना किसी मुहूर्त को देखे कार्यों को संपन्न किया जा सकता है
जानें वसंत पंचमी के दिन कौन-से काम कर सकते हैं
वसंत पंचमी के दिन मकान का निर्माण प्रारंभ करवाना या भूमि पूजन करवाना अत्यंत शुभ माना गया है
इस दिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का भी शुभ फल प्राप्त होता है
वसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण इस दिन शादी-ब्याह के सबसे ज्यादा मुहू्र्त होते हैं
वसंत पंचमी का दिन गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ होता है, इस दिन गृह प्रवेश करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है
अगर आप बच्चे का मुंडन या घर पर हवन या कोई पूजा करवाना चाहते हैं तो वसंत पंचमी का दिन चुन सकते हैं
किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए वसंत पंचमी का शुभ माना गया है, इस दिन आप अपने व्यापार में विस्तार भी कर सकते हैं
वसंत पंचमी के दिन खरीदें ये शुभ वस्तुएं, घर में आएगी सुख और समृद्धि