अमर उजाला
Wed, 29 January 2025
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी, रविवार को आएगी
माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगी
इस तिथि का समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा
ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 2 फरवरी 2025 को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा
वसंत पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत मां सरस्वती के दिन ध्यान से करें
इसके बाद स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें, क्योंकि मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय है
अब चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित करें
फिर उनको पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें और पीले रंग का पुष्प, रोली, केसर, हल्दी, चंदन और अक्षत चढ़ाएं
इसके बाद घी का दीपक जलाएं और आरती करें मां सरस्वती के मंत्रों का जाप और मां सरस्वती स्तुति का पाठ करें
अंत में पीले चावल, फल और मिठाई का भोग लगाएं और लोगों में प्रसाद का वितरण करें
गुप्त नवरात्रि में इन चीजों के दान से सभी दुखों से मिलेगी मुक्ति