महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें

अमर उजाला

Sat, 8 February 2025

Image Credit : freepik

हर वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महापर्व के रूप में मनाया जाता है
 

Image Credit : freepik

इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी 
 

Image Credit : freepik

शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शक्कर, शहद, घी, भांग, पुष्प, धतूरा, चंदन, फल अर्पित किए जाते हैं
 

Image Credit : Adobe stock

लेकिन कुछ द्रव्य ऐसे है जिन्हें  शिवलिंग पर अर्पित करना शास्त्रों में निषेध माना गया है

Image Credit : instagram

तुलसी पत्र न चढ़ाएं

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने देवी तुलसी के पति, असुर जालंधर का वध किया था। इसीलिए भगवान शिव की पूजा में तुलसी के पत्तों का उपयोग निषिद्ध है

Image Credit : Adobe stock

हल्दी नहीं चढ़ाएं

शिवजी को कभी भी हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि हल्दी को स्त्री से संबंधित माना गया है और शिवलिंग पुरुषत्व का प्रतीक है 

Image Credit : Freepik.com

शंखजल से अभिषेक न करें

शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव ने शंखचूड़ नामक दैत्य का वध करके उसे भस्म कर दीया जिससे शंख का निर्माण हुआ,इसलिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शंख से जल नहीं चढ़ाया जाता है

Image Credit : Adobe Stock

नारियल पानी न चढ़ाएं

नारियल देवी लक्ष्मी का प्रतीक है,जो भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं, इसलिए शिवलिंग पर आप नारियल अर्पित कर सकते हैं, लेकिन कभी भी नारियल के जल से अभिषेक नहीं करना चाहिए

Image Credit : freepik.com

शिवलिंग पर सिंदूर चढ़ाना वर्जित

भगवान शिव को कभी भी श्रृंगार का सामान नहीं चढ़ाना चाहिए खासतौर पर सिंदूर और कुमकुम को,भगवान शिव संहारक रूप में भी पूजे जाते हैं ऐसे में भगवान शिव को सिंदूर नहीं चढ़ाया जाता है

Image Credit : adobe stock

टूटे हुए चावल

शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को टूटा हुआ चावल नहीं चढ़ाया जाता है, टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध माना गया है,

Image Credit : Adobe Stock

8 फरवरी को जया एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व

adobe stock
Read Now