अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
फाल्गुन मास की अमावस्या पितरों का आशीर्वाद पाने और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए बेहद खास मानी गई है
पौराणिक मान्यता है कि जो कोई इस दिन गंगा स्नान-दान करता है उसे दोगुना पुण्य प्राप्त होता है
इसके अलावा पितृदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी यह तिथि बेहद खास मानी जाती है
ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस बार फाल्गुन मास की अमावस्या कब है
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आरंभ: 27 फरवरी ,गुरुवार, प्रातः 8:54 मिनट से
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि समाप्त: 28 फरवरी, शुक्रवार, प्रातः 6: 14 मिनट पर
उदया तिथि के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या का व्रत और स्नान-दान 27 फरवरी को किया जाएगा
फाल्गुन अमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त: प्रातः 5: 08 मिनट से लेकर प्रातः 5:58 मिनट तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12: 12 मिनट से लेकर 12:58 मिनट तक रहेगा
नहीं जा पा रहे हैं महाकुंभ तो घर पर ऐसे प्राप्त करें पुण्य