अमर उजाला
Mon, 20 April 2026
वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है, जो अत्यंत पवित्र और फलदायी मानी जाती है।
मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के समय अमृत की रक्षा के लिए मोहिनी रूप धारण किया था।
यह मोहिनी स्वरूप केवल एक लीला नहीं, बल्कि धर्म की रक्षा और अधर्म पर विजय का प्रतीक भी माना जाता है।
इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों का नाश होता है, साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के द्वार खुलते हैं।
वर्ष 2026 में मोहिनी एकादशी का व्रत सोमवार, 27 अप्रैल को रखा जाएगा।
इस दिन विधि-विधान से पूजा करना और व्रत का पालन करना विशेष फलदायी माना गया है।
विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को ऐसे करें प्रसन्न