अमर उजाला
Mon, 27 January 2025
तीर्थराज प्रयाग में भव्य और दिव्य महाकुंभ चल रहा है, इस महाकुंभ में साधु संतों और श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है
महाकुंभ में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पहला अमृत स्नान हो चुका है
दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर किया जाएगा
महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान वसंत पंचमी पर किया जाएगा
आइए जानते हैं वसंत पंचमी पर अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त क्या है
इस बार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी
इस तिथि का समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक हो जाएगा, ऐसे में वसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाई जाएगी
वसंत पंचमी का जो अमृत स्नान है वो 3 फरवरी को किया जाएगा
इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 23 मिनट पर शुरू हो जाएगा
वहीं इस मुहूर्त का समापन भी 6 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा
मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय, होगी धन की प्राप्ति