महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या होता है अंतर ?

अमर उजाला

Mon, 17 February 2025

Image Credit : amar ujala

  • हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है
  • इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी

Image Credit : amar ujala

  • मान्यता है कि इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने से वह प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं
  • इस तिथि पर उपवास रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं

Image Credit : amar ujala

  • वहीं इस दौरान कुछ लोग महाशिवरात्रि को ही शिवरात्रि भी कहते हैं, परंतु ऐसा कहना उचित नहीं है
  • ऐसे में आइए इन दोनों के बीच के अंतर को जानते हैं

Image Credit : amar ujala

  • दरअसल, महाशिवरात्रि का त्योहार महादेव और देवी पार्वती के विवाह की 'वैवाहिक वर्षगांठ' के रूप में मनाया जाता है
  • धार्मिक ग्रंथों में इसे शिव-पार्वती के मिलन का दिन भी कहते हैं

Image Credit : amar ujala

वहीं शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आती है
 

Image Credit : amar ujala

  • इस दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है
  • मान्यता है कि शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा से साधक के दुखों का अंत होता है

Image Credit : amar ujala

महाशिवरात्रि पर किसी मुहूर्त में करनी है पूजा, यहां जानें

amar ujala
Read Now