अमर उजाला
Fri, 7 February 2025
महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है
साल 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी के दिन पड़ रही है
महाशिवरात्रि के धार्मिक महत्व की बात करें तो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था
महाशिवरात्रि के पौराणिक महत्व के साथ उसका वैज्ञानिक महत्व भी है, आइये जानते हैं
महाशिवरात्रि के वैज्ञानिक महत्व की बात करें तो यह रात्रि बहुत विशेष मानी जाती है
इस रात्रि पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध इस तरह अवस्थित होता है कि व्यक्ति के अंदर की ऊर्जा अपने प्राकृतिक तौर पर ऊपर की तरफ जाने लगती है
शिवलिंग ऊर्जा का एक पिंड है, जो गोल, लंबा और वृत्ताकार का होता है,शिवलिंग पूरे ब्रह्माण्डीय शक्ति को सोखता है
ऐसे में व्यक्ति को महाशिवरात्रि की रात को रीढ़ सीधी करके ध्यान मुद्रा में बैठने या मंत्रोच्चारण आदि करने की सलाह दी जाती है
महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप