वो व्यक्ति जिसके पास धन है उसके पास मित्र और सम्बन्धी भी बहुत रहते हैं. वहीं इस दुनिया में टिक पाता है और उसी को इज्जत मिलती है.
Image Credit : istock
नरक में निवास करने वाले और धरती पर निवास करने वालो में साम्यता-अत्याधिक क्रोध, कठोर वचन, अपने ही संबंधियों से शत्रुता, नीच लोगो सें मैत्रीय, हीन हरकतें करने वालो की चाकरी.
Image Credit : istock
यदि आप शेर की गुफा में जाते हो तो आप को हाथी के माथे का मणि मिल सकता है. लेकिन यदि आप लोमड़ी जहां रहती है वहां जाते हो तो बछड़े की पूंछ या गधे की हड्डी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा.
Image Credit : istock
एक अनपढ़ आदमी की जिंदगी किसी कुत्ते की पूंछ की तरह बेकार है. उससे ना उसकी इज्जत ही ढकती है और ना ही कीड़े मक्खियों को भागने के काम आती है.
Image Credit : istock
यदि आप दिव्यता चाहते हैं तो आपके वाचा, मन और इन्द्रियों में शुद्धता होनी चाहिए. उसी प्रकार आपके ह्रदय में करुणा होनी चाहिए.
Image Credit : istock
जिस प्रकार एक फूल में खुशबू है. तिल में तेल है. लकड़ी में अग्नि है. दूध में घी है. गन्ने में गुड़ है. उसी प्रकार यदि आप ठीक से देखते हो तो हर व्यक्ति में परमात्मा है.