अमर उजाला
Wed, 4 February 2026
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा व व्रत के लिए समर्पित होता है।
इस दिन केले के वृक्ष की पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व माना गया है।
गुरुवार का व्रत करने से सुख-समृद्धि, वैवाहिक शांति, ज्ञान और मनोकामना पूर्ति का योग बनता है।
व्रत का पूरा फल नियमों का सही तरीके से पालन करने पर ही मिलता है।
गुरुवार व्रत में हल्का और सात्विक भोजन करना शुभ माना जाता है।
दूध से बनी चीजें, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, समा चावल और मौसमी फल खा सकते हैं।
नारियल पानी और ड्राई फ्रूट्स लेने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
व्रत के दौरान केला, गेहूं, चावल, मैदा, प्याज-लहसुन और तामसिक भोजन से परहेज करें।
सामान्य नमक, सॉफ्ट ड्रिंक और नशीले पदार्थों का सेवन भी वर्जित माना जाता है।
शनिवार को गलती से भी न खरीदें ये चीजें