अमर उजाला
Fri, 3 April 2026
शनिवार के दिन विशेष उपाय करने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं और सुख-शांति बनी रह सकती है।
शनिदेव की पूजा नियमित रूप से करना शुभ होता है, जैसे शनि मंदिर जाकर सरसों का तेल अर्पित करना, जिससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव कम हो जाते हैं।
शनिवार को गरीबों और जरूरतमंदों में दान देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसमें काला जूता, काला छाता, लोहे का सामान, भोजन और कपड़े शामिल हो सकते हैं।
पीपल और शमी के पेड़ की पूजा करना शनिवार को लाभकारी होता है; शमी के पेड़ में जल चढ़ाना और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का तेल से दीया जलाना शुभ माना जाता है।
पेड़ों की सात बार परिक्रमा करने से शनि दोष दूर हो सकता है।
शनिदेव के मंत्र का जाप करना, जैसे “ॐ शं शनैश्चराय नमः” या “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः”, शनिदेव को प्रसन्न करता है और उनके बुरे प्रभाव कम होते हैं।
कल से वैशाख माह आरंभ, क्या करें क्या नहीं