13000 किमी साइकिल चलाकर रोनाल्डो से मिलने पहुंचा फैन, 216 दिनों में की छह देशों की यात्रा फुटबॉल पूरे विश्व में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। इस खेल के बादशाह हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जिनकी दुनिया दीवानी है। इस दीवानगी का अद्भुत मुजायरा एक फैन ने पेश किया है। दरअसल, रोनाल्डो का एक प्रशंसक 13000 किमी का सफर तय करके उनसे मिलने पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैन का नाम गॉन्ग है। चीन का रहने वाला 13000 किमी का सफर साइकिल से तय करके सऊदी अरब पहुंच गया। 24 वर्षीय फैन ने चीन से सऊदी अरब की दूरी छह महीने और 20 दिन में पूरी की। रोनाल्डो के इस फैन ने 18 मार्च को अपने सफर की शुरुआत की थी और 20 अक्तूबर को उनकी यात्रा समाप्त हुई। सऊदी अरब पहुंचक गॉन्ग ने रोनाल्डो से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई। खबरों के अनुसार, गॉन्ग ने अपनी यात्रा के दौरान कुल छह देश पार किए। छह देशों में जॉर्जिया, ईरान और कतर भी शामिल रहे। /