अमर उजाला
Thu, 29 August 2024
लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैडमिंटन स्टार थे। वह ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बने।
हालांकि, वह कांस्य पदक से चूक गए। वह सेमीफाइनल में विक्टर एक्सेलसन से हार गए और फिर कांस्य पदक का मैच भी मलेशिया के ली जी जिया से हार गए। लक्ष्य ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में कहा, 'मैच (सेमीफाइनल) के बाद मैं टूट गया था।
लक्ष्य ने कहा, 'कुछ समय के लिए दुख होगा कि मैं इस ओलंपिक में भारत को पदक नहीं दिला सका। मुझे पता था कि मैं मैच में विक्टर एक्सेलसन का सामना करने जा रहा हूं और जिस तरह से मैंने तैयारी की थी, चीजें ठीक थीं।
लक्ष्य ने कहा, 'कुल मिलाकर मेरे पास सही रणनीति थी। मेरा दृष्टिकोण सही था। अब जब मैं वापस बैठता हूं और सोचता हूं, मुझे पता है कि कुछ चीजें हैं जो मैं बेहतर कर सकता था। सब कुछ ठीक था, लेकिन अंत में, मैं वहां पहुंचने में सक्षम नहीं था।'
लक्ष्य ने कहा कि उनके मेंटर प्रकाश पादुकोण की बेटी और दिग्गज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हार के बाद उन्हें फोन किया था
लक्ष्य ने कहा, 'दीपिका ने कांस्य पदक के मैच के बाद मुझे फोन किया और कहा कि चिंता मत करो, आपने अच्छा किया।'
लक्ष्य ने कहा, ' प्रकाश सर मेरे लिए एक मेंटर और पिता समान रहे हैं। अगर मुझे कोई सलाह चाहिए या मैं किसी मुद्दे पर खुलकर बात करना चाहता हूं तो उनसे बात करना हमेशा अच्छा होता है।'
मौका मिलने पर इन 4 एथलीट्स के साथ समय बिताना चाहती हैं मनु भाकर