अमर उजाला
Fri, 23 August 2024
पेरिस ओलंपिक में भारत ने कुल छह पदक अपने नाम किए। अब छोटी-बड़ी कंपनियां पदक विजेताओं को अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करना चाहती हैं
बताया जा रहा है कि रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता मनु भाकर की कमाई में इजाफा हुआ है
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज की कमाई में 30-40 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। उनकी कमाई 29.6 मिलियन डॉलर से बढ़कर 40 मिलियन डॉलर (तकरीबन 330 करोड़ रुपये) हो गई है
वहीं, मनु भाकर पर भी नोटों की बारिश हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 वर्षीय महिला निशानेबाज ने हाल ही में कोल्ड ड्रिंक कंपनी के साथ करार किया है
इसके लिए उन्हें 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले मनु भाकर की एंडॉर्समेंट फीस 25 लाख रुपये प्रति वर्ष थी। हालांकि, अब इसमें इजाफा हुआ है
नीरज और मनु के अलावा पेरिस भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की एंडॉर्समेंट फीस में इजाफा हुआ है
ओलंपिक से पहले वह किसी ब्रांड के प्रमोशन के लिए 25 लाख रुपये एक साल के लिए लेती थीं। हालांकि, अब यह लगभग एक करोड़ हो गई है
12 वीडियो...3 करोड़ सब्सक्राइबर्स, यूट्यूब से अब तक कितना कमा चुके रोनाल्डो?