सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हार के बाद बौखलाए अल्कारेज, पटक-पटककर तोड़ डाला रैकेट

अमर उजाला

Sat, 17 August 2024

Image Credit : twitter

चार बार के ग्रैंड स्लैम विजेता कार्लोस अल्कारेज ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में गेल मोनफिल्स से हारने के बाद अपना गुस्सा रैकेट पर निकाला

Image Credit : twitter

मोनफिल्स ने तीन सेट तक चले इस कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-5), 6-4 से जीत दर्ज की। बारिश के कारण यह मैच गुरुवार को पूरा नहीं हो पाया था

Image Credit : twitter

दूसरी वरीयता प्राप्त अल्कारेज ने मैच के बाद कहा- मुझे ऐसा लगा जैसे यह मेरे करियर का अब तक का सबसे खराब मैच था

Image Credit : twitter

यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण माना जाता है

Image Credit : विंबलडन (ट्विटर)

मोनफिल्स का सफर भी लंबा नहीं चला और शुक्रवार को बाद में खेले गए मैच में वह होल्गर रूण से 3-6, 6-3, 6-4 से हार गए

Image Credit : विंबलडन (ट्विटर)

इससे पहले अल्कारेज को सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के हाथों पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष एकल स्पर्धा मुकाबले में हार मिली थी

Image Credit : विंबलडन (ट्विटर)

पेरिस से लौटने पर विनेश फोगाट का भव्य स्वागत, फूट-फूटकर रोईं

ANI/PTI
Read Now