अमर उजाला
Fri, 18 October 2024
भारत और पाकिस्तान की टीमें महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गईं। हालांकि, इसके बावजूद ये दोनों टीमें चर्चा में हैं
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में भारत की स्पिनर श्रेयंका पाटिल द्वारा उन्हें दिया गया तोहफा और दिल को छू लेने वाले संदेश साझा किया है।
श्रेयंका ने फातिमा की पोस्ट का जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा- तुम प्यारी हो फातिमा! फिर से तुम्हारे खिलाफ खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।
महिला टी20 विश्व कप 2024 मे फातिमा को अपने पिता के आकस्मिक निधन के कारण टूर्नामेंट के बीच में छोड़ना पड़ा था। फातिमा को कराची वापस घर लौटना पड़ा।
हालांकि, अपनी टीम का अंतिम मैच खेलने के लिए वह वापस लौट आई थीं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला था। ऐसा करने पर फातिमा को क्रिकेट जगत से व्यापक प्रशंसा मिली।
मसूद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के अंतिम मैच से पहले ट्वीट किया, 'कप्तान फातिमा सना, आपके प्रति काफी सम्मान है।'
हालांकि, पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया, जबकि इससे भारत बाहर हो गया।
भारत को क्वालिफाई करने के लिए पाकिस्तान की जीत की जरूरत थी। दूसरी ओर, श्रेयंका पाटिल ने महिला टी20 विश्व कप 2024 के दौरान चार विकेट चटकाए।
कोहली ने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ा, अब सिर्फ सचिन हैं विराट से आगे