अमर उजाला
Wed, 6 December 2023
इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंघम मंगलवार को ट्यूरिन में 'गोल्डन बॉय अवार्ड' जीतने वाले रियल मैड्रिड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं
'गोल्डन बॉय अवार्ड' यूरोपीय क्लब में खेलने वाले 21 साल से कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दिया जाता है। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने 25 फाइनलिस्टों की सूची में अपनी जगह बनाई, जिसमें रियल मैड्रिड के उनके साथी अर्दा गुलेर भी शामिल थे
अपनी जीत का जश्न मनाते हुए बेलिंघम ने कहा कि उनके जीवन में कई बड़े लक्ष्य हैं और जितना संभव हो अपनी टीम के लिए उतनी ट्राफियां जीतना है
उन्होंने कहा कि रियल मैड्रिड और इंग्लैंड दोनों ही टीमों में दबाव है और उस दबाव में भी खेलकर वह खुश हैं। स्टार मिडफील्डर ने ट्रॉफी को अपने देश और स्पेनिश क्लब को समर्पित किया
उन्होंने कहा, 'मेरे पास बड़े लक्ष्य हैं। अगर संभव हो तो बहुत कुछ जीतना है। मैं अपने देश इंग्लैंड और रियल मैड्रिड के लिए खेलना पसंद करता हूं
जूड ने कहा- दबाव बहुत बड़ा है, लेकिन मैं इन दोनों टीमों का प्रतिनिधित्व करके बहुत खुश हूं। मैं अपने देश और रियल मैड्रिड के लिए ट्राफियां जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंक दूंगा
इससे पहले बेलिंघम ने बैलोन डी'ओर समारोह में कोपा ट्रॉफी जीती, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंडर 21 फुटबॉलर के रूप में मान्यता दी
इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने रियल मैड्रिड के लिए अपने पहले सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए अब तक 15 गोल किए हैं
VIDEO: फैंस ने मेसी के नाम से चिढ़ाया तो रोनाल्डो ने दिया फ्लाइंग किस