VIDEO: फैंस ने मेसी के नाम से चिढ़ाया तो रोनाल्डो ने दिया फ्लाइंग किस

अमर उजाला

Sat, 2 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उनके और लियोनल मेसी के बीच सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बनने की जंग रहती है

Image Credit : सोशल मीडिया

रोनाल्डो जहां सऊदी प्रीमियर लीग खेल रहे हैं और अल नस्र टीम का हिस्सा हैं, वहीं मेसी इंटर मियामी के लिए खेलते हैं, जो कि मेजर लीग सॉकर का हिस्सा है

Image Credit : सोशल मीडिया

एक दिसंबर को रोनाल्डो की अल नस्र टीम चिर प्रतिद्वंद्वी अल हिलाल से मैच खेलने पहुंची। इस मैच में अल नस्र को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा

Image Credit : सोशल मीडिया

इस जीत के साथ अल हिलाल की अल नस्र पर सात अंकों की बढ़त हो गई है। मैच के दौरान अल हिलाल के फैंस ने मेसी के नाम के नारे लगाए

Image Credit : सोशल मीडिया

इससे चिढ़े बिना रोनाल्डो ने मुस्कुरा कर जवाब दिया और फैंस को फ्लाइंग किस भी दिए। इसका वीडियो भी सामने आया है

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

रोनाल्डो ने पिछले साल दिसंबर में अल नस्र को जॉइन किया था। उन्होंने इस टीम के लिए पिछले 14 मैचों में 15 गोल किए हैं

Video Credit :

रोनाल्डो पर 8333 करोड़ रुपये का केस दर्ज, जानें क्या है मामला

सोशल मीडिया
Read Now