अमर उजाला
Tue, 10 September 2024
डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व रेसलर और हॉलीवुड अभिनेता बतिस्ता के नए लुक को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं
यह 55 वर्षीय पूर्व रेसलर अपनी शानदार बॉडी बिल्डिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई चकित रह गया है
डेविड बतिस्ता हाल ही में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे थे और उन्हें देखकर हर कोई हैरान था क्योंकि उनका वजन काफी कम हो गया है
डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व सुपरस्टार बतिस्ता का वजन कभी 130 किलो हुआ करता था, लेकिन नए लुक में वह काफी स्लिम नजर आए
बतिस्ता दो बार के डब्ल्यूडब्ल्यू चैंपियन हैं और उन्होंने चार बार हैवीवेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है
डब्ल्यूडब्ल्यूई छोड़ने के बाद बतिस्ता अब हॉलीवुड फिल्मों में काम करने लगे हैं और फिल्मी दुनिया में भी उनकी काफी लोकप्रियता है
46 मी. का थ्रो फेंकने के बाद नवदीप को नहीं हुआ विश्वास, कोच से बोले- खाओ मां कसम