अमर उजाला
Fri, 23 August 2024
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान से बाहर भी कई रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था, जिसने एक दिन के अंदर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे
रोनाल्डो पहले से ही सोशल मीडिया के अलग अलग हैंडल्स पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले एथलीट हैं। उनके अधिकांश वीडियो लगभग एक मिनट लंबे होने के बावजूद, रोनाल्डो के चैनल ने 90 मिनट में सबसे तेज 10 लाख सब्सक्राइबर्स का रिकॉर्ड बनाया था
रोनाल्डो ने दो दिनों से भी कम समय में अपने यूट्यूब चैनल पर 12 वीडियो डाले हैं। हालांकि, ऑप्टिमल यूट्यूब वीडियो की लंबाई लगभग 10 मिनट है, लेकिन रोनाल्डो के चौंका देने वाले प्रभाव ने यह सुनिश्चित किया है कि छोटे वीडियो पर भी लाखों व्यूज मिलें
रोनाल्डो के तीन अलग-अलग वीडियोज पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 'थिंकफिंक' के एक शोध के अनुसार, यूट्यूब चैनल पर प्रति 1,000 व्यूज पर 6 डॉलर के करीब कमा सकते हैं, जिससे यह राशि 1,200 डॉलर से 6,000 डॉलर प्रति दस लाख व्यूज के बीच हो सकती है।
रोनाल्डो ने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। हाल ही में यूट्यूब की सफलता के परिणामस्वरूप अपने स्टार आकर्षण, एड रेवेन्यू और साइन्ड स्पॉन्सरशिप के साथ, रोनाल्डो अपने शुरुआती कुछ वीडियो से ही 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कमा चुके हैं
पुर्तगाली फॉरवर्ड के मौजूदा समय में 30 मिलियन से अधिक यूट्यूब सब्सक्राइबर्स हैं। उनके चैनल पर पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिगेज और उनके बेटे क्रिस्टियानो जूनियर के वीडियो हैं
मैदान पर रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग क्लब अल नस्र के लिए 2023-24 सीजन में 44 गोल किए। यूरो 2024 के खराब प्रदर्शन के बावजूद, जहां वह एक भी गोल करने में नाकाम रहे थे, रोनाल्डो ने 2024-25 सीजन की शुरुआत तीन मैचों में तीन गोल के साथ की है।
मनु भाकर ने 'काला चश्मा' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो