शतरंज ओलंपियाड का चैंपियन बनने में इन 10 खिलाड़ियों का रहा योगदान

अमर उजाला

Mon, 23 September 2024

Image Credit : FIDE

भारत ने शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला टीम वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया था। भारत को मिली इस सफलता में 10 खिलाड़ियों का योगदान रहा, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं...

Image Credit : FIDE

तानिया सचदेव महिला टीम का हिस्सा थीं, वह 2008 में ग्रैंडमास्टर बन गई थीं और 2012 में ओलंपियाड में व्यक्तिग वर्ग में कांस्य जीत चुकी हैं

Image Credit : FIDE

हरिका द्रोणावल्ली ने 2011 में ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज की थी और वह 2022 एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रही हैं

Image Credit : FIDE

वैशाली ने इसी साल ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने शतरंज ओलंपियाड में 10 मैच खेले और चार में जीत हासिल की, जबकि दो हारे और चार मुकाबले ड्रॉ खेले

Image Credit : FIDE

वंतिका अग्रवाल का प्रदर्शन भी शानदार रहा था और उन्होंने नौ मैच खेले तथा सिर्फ एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वंतिका ने पांच मैच जीते, जबकि तीन ड्रॉ खेले

Image Credit : FIDE

दिव्या देशमुख महिला टीम में सबसे मजबूत खिलाड़ी थीं और उन्होंने सभी 11 मैच खेले जिसमें से आठ जीते और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा

Image Credit : FIDE

पुरुषों में पेंटाला हरिकृष्णा ने सिर्फ तीन मैच खेले, लेकिन वह टूर्नामेंट में अजेय रहे। उन्होंने दो मैच जीते, जबकि एक ड्रॉ खेला

Image Credit : FIDE

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी प्रज्ञानंद ने इस टूर्नामेंट में 10 मैच खेले और तीन जीते। उन्होंने छह मैच ड्रॉ खेले, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा

Image Credit : X

विदित गुजराती ने भी 10 मैच खेले और अजेय रहे क्योंकि उन्होंने इस दौरान पांच मैच जीते, जबकि पांच मैच ड्रॉ खेले 

Image Credit : FIDE

भारतीय शतरंज की नई सनसनी डी गुकेश ने 10 मैच खेले और आठ में जीत दर्ज करने में सफल रहे और दो मैच उन्होंने ड्रॉ खेले

Image Credit : FIDE

अर्जुन एरिगेसी का प्रदर्शन भी शानदार रहा और उन्होंने 11 में से नौ मैच जीते और दो ड्रॉ खेले 

Image Credit : FIDE

डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहने के बाद नीरज चोपड़ा पर हुई नोटों की बारिश, जानें इनामी राशि

neeraj____chopra
Read Now