अमर उजाला
Wed, 21 August 2024
दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को मुंबई के एक रेस्त्रां में बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन से मुलाकात की
लक्ष्य को दीपिका के अलावा रणवीर सिंह के परिवार के साथ डिनर करते देखा गया। रेस्त्रां से निकलते वक्त पादुकोण ने लक्ष्य सेन को गले लगाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं
लक्ष्य सेन ने रणवीर सिंह की बहन रितिका भावनानी को भी गले लगाया। लक्ष्य हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक में पदक से चूक गए थे।
वहीं, दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पेरिस ओलंपिक में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण लक्ष्य के मेंटर रहे
वीडियो में दीपिका पादुकोण, लक्ष्य सेन और रणवीर सिंह के पिता बातचीत करते और वेन्यू से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं
इसके कुछ देर बाद रितिका भावनानी भी निकलती हैं और लक्ष्य उन्हें सी ऑफ करते दिखाई पड़ते हैं।
सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हार के बाद बौखलाए अल्कारेज, पटक-पटककर तोड़ डाला रैकेट