अमर उजाला
Sun, 25 August 2024
भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक खेलों 2024 में देश के लिए दो पदक जीते। घर लौटने के बाद से मनु कई इंटरव्यू और सम्मान समारोहों का हिस्सा रही हैं।
ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान मनु से उन खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया जिनके साथ वह एक दिन बिताना चाहेंगी। इस स्टार शूटर ने कई नाम लिए।
विदेशी खिलाड़ियों में फर्राटा किंग उसेन बोल्ट का नाम उभरकर सामने आया। वहीं, मनु ने भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एमएस धोनी के नाम चुने।
मनु ने कहा, 'शायद मैं अपने कुछ पसंदीदा नाम बताऊंगी। उसेन बोल्ट उनमें से एक हैं। मैंने उनकी किताब कई बार पढ़ी है और मैं उनके सफर को भी जानती हूं और मैंने उनके कई इंटरव्यू भी देखे हैं।
मनु ने कॉस्मोपॉलिटन को बताया- भारत में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, धोनी सर, और विराट कोहली। इनमें से किसी के साथ एक घंटा भी बिताना सम्मान की बात होगी!
हैरानी की बात यह है कि मनु ने नीरज चोपड़ा का कोई जिक्र नहीं था, जिनके साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती है।
ओलंपिक के बाद नीरज, मनु और विनेश की कमाई में इजाफा, विज्ञापनों की लगी कतार