अमर उजाला
Thu, 7 September 2023
यूएस ओपन का रोमांच जारी है, गुरुवार को मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में विंबलडन चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्काराज का सामना जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हुआ
हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उस टेनिस कोर्ट में पहुंचने की हो रही है
धोनी भी अल्काराज-ज्वेरेव का मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान वह मरून कलर की टी-शर्ट में नजर आए। उनकी सादगी ने सभी का दिल जीत लिया
This browser does not support the video element.
अल्काराज सेट के बीच में जब बैठे तो कैमरे में धोनी भी कैद हो गए। वह हंसते-मुस्कुराते और बाकी फैंस से बात करते नजर आए
धोनी के यूएस ओपन के मैच को देखने पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कुछ फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई
धोनी टेनिस के बहुत बड़े फैन हैं और वह कई बार खुद भी टेनिस कोर्ट में मैच खेलते नजर आ चुके हैं
वहीं, अल्काराज ने लगातार दूसरी बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने आर्थर एशे स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल में ज्वेरेव को लगातार सेटों में 6-3, 6-2, 6-4 से हरा दिया
अल्काराज यूएस ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन हैं। हाल ही में उन्होंने विंबलडन के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब जीता था
Photos: पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार केएल राहुल, ऐसे किया अभ्यास