एथलीट नहीं होते तो क्या बनते नीरज चोपड़ा? खुद किया खुलासा

अमर उजाला

Sat, 9 November 2024

Image Credit : PTI

पोरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा अगले साल होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों में लग गए हैं

Image Credit : neeraj____chopra

नीरज चोपड़ा इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका जाएंगे जहां वह 31 दिनों तक ट्रेनिंग करेंगे और अगले साल होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू करने के उद्देश्य से पोटचेफस्ट्रूम जाएंगे

Image Credit : neeraj____chopra

नीरज ने पहले भी टोक्यो और पेरिस ओलंपिक से पहले कई बार पोटचेफस्ट्रूम में ट्रेनिंग की है। उन्होंने जनवरी 2020 में भी वहां एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था 

Image Credit : neeraj____chopra

भारत के स्टार एथलीट नीरज ने बताया कि अगर वह एथलीट नहीं होते तो फोटोग्राफर बनते। उन्होंने एक समाचार पत्र से कहा, मेरा मानना है कि अगर मैं एथलीट नहीं होता तो अच्छा फोटोग्राफर बन सकता था, मुझे फोटोग्राफी काफी पसंद है

Image Credit : neeraj____chopra

नीरज ने कहा, मेरे पास पेशेवर कैमरा है, लेकिन मैंने अब फोटोग्राफी का कोर्स नहीं किया है। यह मेरा शौक है और मैं इसके प्रति बहुत जुनूनी हूं

Image Credit : neeraj____chopra

मालूम हो कि नीरज के लिए मौजूदा वर्ष मिलाजुला रहा था और वह पेरिस ओलंपिक में टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक का बचाव नहीं कर सके थे और दूसरे स्थान पर रहे थे 

Image Credit : X

13000 किमी साइकिल चलाकर रोनाल्डो से मिलने पहुंचा फैन, 216 दिनों में की छह देशों की यात्रा

@SHAHFAI65660968
Read Now