अमर उजाला
Mon, 14 October 2024
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का यहां डल्लास काउब्वॉयज एनएफएल मैच के दौरान टीम के मालिक जैरी जोंस ने दस नंबर की जर्सी भेंट करके सम्मान किया।
अमेरिकी में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता में तेंदुलकर ने राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) के जरिये योगदान दिया है।
एनसीएल के सह मालिक तेंदुलकर अमेरिका में नये दर्शकों तक क्रिकेट को पहुंचाने के लिये प्रयासरत हैं
एनएफएल के सबसे मशहूर केंद्रों पर उनका सम्मानित होना क्रिकेट और अमेरिकी खेलों को करीब लाने की दिशा में अहम कदम है।
एनसीएल में शाहिद अफरीदी, सुरेश रैना, शाकिब अल हसन और क्रिस लिन जैसे खिलाड़ी जुड़े हैं।
इनके अलावा सुनील गावस्कर, वसीम अकरम , विवियन रिचडर्स जैसे लीजैंड इसके मेंटर में से हैं।
अब 'मॉडल' अवतार में नजर आईं मनु भाकर, सामने आईं ग्लैमरस तस्वीरें