अमर उजाला
Sun, 14 April 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आज आईपीएल 2024 का 28वां मुकाबला खेला जा रहा है
इस मैच में कोलकाता को चीयर करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पहुंची हैं
उन्हें कोलकाता के लिए चीयर करते देखा गया, ब्लैक टॉप में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं
इस दौरान उनके साथ फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे भी दिखीं, जो स्टैंड्स में बैठकर मैच का लुत्फ उठा रही थीं
सुहाना केकेआर को सपोर्ट करने कई मैचों में पहुंचती हैं
सुहाना के साथ उनके छोटे भाई अबरार भी स्टेडियम में दिखे
लखनऊ की टीम ने इस मैच के लिए एक खास बदलाव किया है और टीम के सदस्य कोलकाता के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मोहन बगान के रंग की जर्सी पहनकर खेलने उतरी है
KKR को चीयर करने इस एक्ट्रेस के साथ कोलकाता पहुंचे शाहरुख, देखें तस्वीर