अमर उजाला
Thu, 16 January 2025
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में उनके मुंबई स्थित आवास पर एक घुसपैठिये ने हमला किया था
रिपोर्ट्स के अनुसार अब वह खतरे से बाहर हैं, यह भी सामने आया है कि अभिनेता के घायल होने के बाद उनके बेटे इब्राहिम अली खान अपने घरेलू सहायक के साथ उन्हें अस्पताल ले गए
हिंदुस्तान टाइम्स को एक सूत्र ने बताया कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और उनके घर के एक नौकर ने ही अभिनेता को अस्पताल पहुंचाया था
सैफ को इब्राहिम और घर के एक कर्मचारी ने गुरुवार को सुबह करीब 3:30 बजे लीलावती अस्पताल पहुंचाया
सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से के बेटे इब्राहिम उनके साथ नहीं रहते हैं
इब्राहिम घर में तोड़फोड़ की खबर सुनकर तुरंत सैफ और करीना के घर पहुंचे और फिर अपने पिता को अस्पताल ले गए
ऐसा है पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान का परिवार