अमर उजाला
Mon, 30 September 2024
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का एलान हुआ है
पीएम मोदी और अमित शाह के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की नेता और अभिनेत्री जया प्रदा ने मिथुन को बधाई दी
जया ने कहा- यह हमारे लिए बहुत ही खुशी का क्षण है क्योंकि मिथुन चक्रवर्ती एक सुपरस्टार हैं, उन्होंने कई भाषाओं में काम किया है
यह मेरे और पूरे उद्योग के लिए खुशी की बात है, क्योंकि उन्हें इस तरह के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में मिथुन चक्रवर्ती को पुरस्कार देने की घोषणा की
मिथुन चक्रवर्ती को 8 अक्तूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
हंसिका मोटवानी ने साड़ी में बिखेरे जलवे, प्रज्ञा का दिखा हंसमुख अंदाज