अमर उजाला
Sun, 6 October 2024
WWE, वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट, दुनिया भर में शीर्ष क्रम की प्रोफेशनल रेसलिंग कंपनी बनी हुई है।
पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने रेसलिंग एंटरटेनमेंट की दुनिया को कई टॉप स्टार्स दिए हैं, जैसे ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर, केन, हल्क होगन, रिक फ्लेयर, शॉन माइकल्स आदि
इनमें से कुछ सितारों ने सुपरस्टारडम हासिल किया, WWE हॉल ऑफ फेम में भी जगह हासिल की। वहीं, कुछ ने स्टारडम हासिल करने के बाद कंपनी का साथ छोड़ दिया
हालांकि, कुछ सुपरस्टार्स कंपनी छोड़ने के बाद दिवालिया हो गए। आइए उनके बारे में जानते हैं...
लेक्स को एक वक्त हल्क होगन के बराबर माना जाता था, लेकिन कंपनी छोड़ते ही उनके पास पैसों की कमी हो गई
वर्जिल भी कंपनी छोड़ने के बाद कंगाल हो गए थे और उन्हें एक कन्वेंशन में फैंस से उनके ऑटोग्राफ खरीदने की भीख मांगनी पड़ी थी
डीएक्स के पूर्व साथी एक्स पैक भी कंपनी छोड़ने के बाद पैसे की तंगी झेल रहे थे। उन्हें करीबी दोस्तों और परिवार से पैसे मांगने पड़े थे
जेक को WWE का सुपस्टार माना जाता था, लेकिन नशे की बुरी लत की वजह से वह कंपनी छोड़ने के बाद कंगाल हो गए थे। हालांकि, अब उन्होंने खुद को संभाला है और WWE की राइवल कंपनी AEW के साथ काम कर रहे हैं
नेचर बॉय के नाम से मशहूर रिक फ्लेयर ने 2008 में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था। उन पर काफी कर्ज था। हालांकि, रिक फिर से WWE से जुड़ गए
'द एनिमल' के नाम से मशहूर बटीस्टा WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। WWE छोड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें पैसे मैनेज करने में दिक्कत हुई थी
बटीस्टा ने कहा था कंपनी छोड़ने के कुछ महीने बाद ही उन्होंने सारे पैसे गंवा दिए थे। हालांकि, फिर हॉलीवुड ने उन्हें संभाला और अब वह एक सफल एक्टर हैं
WWE 2024: ब्रॉक लेसनर से लेकर रैंडी ओर्टन तक, सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेसलर्स की लिस्ट