अमर उजाला
Wed, 11 September 2024
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल बढ़ गई हैं। भाजपा ने अब तक 87 नाम नाम तय कर दिए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने अब तक 41 नामों पर मुहर लगाई है।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) ने भी 61 चेहरे घोषित कर दिए हैं। बुधवार को आप ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है
आप ने जुलाना में कांग्रेस की पहलवान विनेश फोगाट के और भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी के सामने WWE पहलवान कविता दलाल को उतारा है
कविता भारत की फर्स्ट लेडी अवॉर्ड से सम्मानित और हरियाणा के जींद के जुलाना के गांव मालवी निवासी हैं
कविता WWE के रिंग में उतरने वाली भारत की पहली महिला रेसलर बनीं जिन्होंने देशी अंदाज में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पानी पिला दिया। लोग उन्हें ‘लेडी खली’ के नाम से भी जानते हैं
कविता ने 2023 में WWE में डेब्यू किया था और सलवार सूट पहनकर रिंग में अपने विरोधियों के पसीने छुड़ा दिए थे। उनके इस खास अंदाज को काफी सुर्खियां मिली थीं
कविता ने साल 2017 में बार WWE के रिंग में कदम रखा था। कविता ने NXT में ज्यादा रेसलिंग की। यही कारण है कि मेन रोस्टर में उनकी एंट्री नहीं हो सकी।
कविता को फिलहाल WWE से रिलीज कर दिया गया है। यही कारण है कि वह लंबे से रिंग में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, उन्होंने राजतीनित में जरूर डेब्यू कर लिया है
WWE में कविता ने अपना आखिरी मैच 27 जुलाई 2019 को लड़ा था। इसके बाद वो नजर नहीं आईं हैं।
कविता को भारत के ही चैंपियन WWE रेसलर द ग्रेट खली ने ट्रेन किया और उनकी निगरानी में ही कविता ने WWE में कदम रखा।
कविता जुलाना गांव की ही रहने वाली हैं। बचपन से ही उन्हें खेल कूद का शौक रहा। वह वेट लिफ्टिंग में एशियन गेम्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने पहलवानी को चुन लिया।
अब वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट को चुनौती देती नजर आएंगी। राजनीति के अखाड़े में दो पहलवानों की टक्कर देखने लायक होगी
पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार बतिस्ता के नए लुक को देखकर हैरान हुए फैंस, देखें तस्वीरें