अमर उजाला
Sun, 15 September 2024
भारत के पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नवदीप सिंह न तो एमएस धोनी के और न ही विराट कोहली के फैन हैं
उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। नवदीप वास्तव में हिटमैन के फैन हैं।
होस्ट शुभंकर मिश्रा ने अपने यूट्यूब चैनल पर नवदीप से पूछा, 'आप किस क्रिकेटर एमएस धोनी या विराट कोहली के फैन हैं?'
जवाब में नवदीप ने कहा- रोहित शर्मा। इसकी वजह बताते हुए नवदीप ने कहा- वह अच्छा खेलते हैं। दोहरा शतक जड़ने के बाद से मैं उनका फैन हूं।
नवदीप पहली बार सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में F41 भाला फेंक फाइनल में रजत पदक जीता था
हालांकि, स्वर्ण जीतने वाले ईरान के सादेग को आपत्तिजनक झंडा प्रदर्शित करने के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनके रजत को स्वर्ण में अपग्रेड किया गया था।
नवदीप ने फाइनल के दौरान भाला फेंकने के बाद शानदार और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। खुद पीएम मोदी ने उनसे मिलने के बाद इसका जिक्र किया था
राजनीति के अखाड़े में दो पहलवान! विनेश को चुनौती देने उतरीं WWE की कविता की कहानी