अमर उजाला
Wed, 21 August 2024
मनु भाकर इन दिनों पेरिस ओलंपिक में अपनी सफलता का आनंद ले रही हैं। उन्हें कई जगहों पर सम्मानित किया जा रहा है
इसी कड़ी में एक सम्मान समारोह के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्कूल के बच्चों के साथ 'काला चश्मा' गाने पर डांस करती दिख रही हैं
मनु भाकर के सम्मान में वेलम्मल नेक्सस ग्रुप ने एक कार्यक्रम आयोजित करवाया था, जिसमें 22 वर्षीय शूटर ने डांस मूव से भी सबका दिल जीता
फैंस को भी उनका यह नया अवतार खूब पसंद आ रहा है. इसी कार्यक्रम में मनु भाकर ने 'देखा तेनू पहली-पहली बार वे' गाना भी गाया
पेरिस ओलंपिक की स्टार मनु भाकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन मनाने की एक स्टोरी शेयर की और साथ ही छुट्टियां मनाते समय मां से कुकिंग क्लास लेने की बात भी कही थी
मनु भाकर आजाद भारत के इतिहास में किसी एक ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं
This browser does not support the video element.
उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल और उसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ कांस्य भी जीता था
दीपिका और रितिका के साथ डिनर करने पहुंचे लक्ष्य सेन, सामने आईं तस्वीरें