अमर उजाला
Sat, 12 October 2024
पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली शूटर मनु भाकर इन दिनों फैशन में भी हाथ आजमा रही हैं
वह एक फैशन शो के दौरान रैंप पर वॉक करती हुई नजर आईं। यह फैशन शो में दिल्ली में आयोजित की गई थी
22 वर्षीय मनु की ओलंपिक में जीत के बाद से उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें न केवल एक राष्ट्रीय खेल नायक बना दिया है, बल्कि एक युवा आइकन भी बना दिया है।
भाकर ने दर्शकों को एक स्लीवलेस ब्लैक बॉडी-फिटेड मिडी ड्रेस में हैरान कर दिया। रैंप पर चलकर उन्होंने फैंस का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने सिग्नेचर एयर-गन पोज देकर भीड़ को और प्रभावित किया। यह क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
प्रशंसकों ने उच्च फैशन के साथ अपनी एथलेटिक पहचान को मिश्रित करने के लिए उनकी प्रशंसा की।
जब रतन टाटा से मिलने पहुंचे थे गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा, देखें झलकियां