1317 दिन बाद WWE को मिला नया चैंपियन, रेसलमेनिया 2024 के चौंकाने वाले नतीजे

अमर उजाला

Mon, 8 April 2024

Image Credit : WWE/WWE.Com

रेसलिंग के सबसे बड़े शो WWE के सबसे बड़े इवेंट रेसलमेनिया 2024 का अंत हो चुका है। दो दिन में हुए इस बार के रेसलमेनिया में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए

Image Credit : WWE/WWE.Com

रेसलमेनिया के बाद WWE को नया यूनिवर्सल चैंपियन और नया हेवीवेट चैंपियन मिला है। इसके अलावा नया इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी मिला है। आइए पहले दिन एक के नतीजों पर गौर करते हैं

Image Credit : Pintrest

महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

रिया रिप्ली ने बेकी लिंच को हराया और चैंपियनशिप अपने पास बरकरार रखी

Image Credit : WWE/WWE.COM

अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप सिक्स पैक टैग टीम लैडर मैच

मिज और आर ट्रुथ WWE रॉ के और ए टाउन डाउन अंडर WWE स्मैकडाउन के टैग टीम चैंपियन बने
Image Credit : WWE/WWE.COM

6 महिला टैग टीम मैच

बियांका बिलेयर, जेड कारगिल और नाओमी की तिकड़ी ने डैमेज कंट्रोल को हराया
Image Credit : WWE/WWE.COM

पुरुषों का डबल टैग टीम मैच

रे मिस्टीरियो और आंद्रादे की जोड़ी ने सांतोस एस्कोबार और डोमिनिक मिस्टीरियो की जोड़ी को हराया
Image Credit : WWE/WWE.COM

ऊसो vs ऊसो

जे ऊसो ने जिम्मी ऊसो को हराया

Image Credit : WWE/WWE.COM

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

सैमी जेन ने गुंथर को हराया और नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने। गुंथर रिकॉर्ड 670 दिन तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे थे
Image Credit : WWE/WWE.COM

ब्लडलाइन बैन या ब्लडलाइन रूल्स मैच

ड्वेन द रॉक जॉनसन और रोमन रेंस की जोड़ी ने कोडी रोड्स और सेथ रॉलिंस की जोड़ी को हराया और ब्लडलाइन रूल्स की जीत हुई

Image Credit : WWE/WWE.COM

वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप मैच

ड्रू मैंकिनटायर ने सेथ रॉलिंस को हराकर हैवीवेट चैंपियनशिप जीती

Image Credit : WWE/WWE.Com

मनी इन द बैंक कैश इन

डेमियन प्रीस्ट ने कैश इन किया और ड्रू मैंकिनटायर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की
Image Credit : WWE/WWE.Com

सिक्स मैन टैग टीम फिलेडेलफिया स्ट्रीट फाइट मैच

बॉबी लेशली और द स्ट्रीट प्रोफिट्स ने कैरियन क्रॉस के नेतृत्व वाली फाइनल टेस्टामेंट टीम को हराया
Image Credit : WWE/WWE.Com

एलए नाइट vs एजे स्टाइल्स

एलए नाइट ने एजे स्टाइल्स को हराया
Image Credit : WWE/WWE.Com

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप ट्रिपल थ्रेट मैच

लोगन पॉल ने तीन लोगों के मैच में रैंडी ओर्टन और केविन ओवेंस को हराया
Image Credit : WWE/WWE.Com

WWE महिला चैंपियनशिप मैच

बेली ने आईवाईओ स्काई को हराकर महिला चैंपियनशिप जीती

Image Credit : WWE/WWE.Com

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच

कोडी रोड्स रोमन रेंस को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बने। रोमन 1317 दिन तक चैंपियन बने रहे थे

Image Credit : WWE/WWE.COM

जॉन सीना का नेट वर्थ जान हिल जाएंगे आप, करोड़ों रुपये के घर के मालिक हैं

सोशल मीडिया
Read Now