POCO F4 5G Review हिंदी

POCO F4 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है और टॉप वेरियंट यानी 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है।
Image Credit : amarujala

POCO F4 5G एक मिड सेगमेंट का 5जी फोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है।

Image Credit : amarujala

POCO F4 5G कंपनी अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। POCO F4 5G का वजन 195 ग्राम है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

Image Credit : amarujala

यह फोन नीबूला ग्रीन और नाइट ब्लैक दो कलर में मिलेगा। फोन के साथ बॉक्स में आपको टाईप-सी केबल, टाईप सी टू 3.5एमएम कंवर्टर केबल, कवर और एडाप्टर मिलता है।

Image Credit : amarujala

फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में मिलेगा। फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए आईपी 53 की रेटिंग भी मिली है।

Image Credit : amarujala

फोन में 6.67 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और एचडीआर 10प्लस का भी सपोर्ट है। 
 

Image Credit : amarujala

This browser does not support the video element.

पोको एफ4 5जी में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें MIUI 13 मिलेगा जो कि एंड्रॉयड 12 पर आधारित है।

Video Credit : amarujala

इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है।

Image Credit : amarujala

20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा अच्छी और डीटेल के साथ तस्वीरें क्लिक करता है। पोट्रेट मोड अच्छा है और ब्यूटी मोड भी मिलता है।

Image Credit : amarujala

POCO F4 5G में 4500एमएएच की बैटरी है जो कि 67 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 11 मिनट में इस चार्जर से 50 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज हो जाएगी और 37 मिनट में बैटरी फुल चार्ज होती है।

Image Credit : amarujala

Galaxy M13 vs Realme C35

amarujala
Read Now