वॉच की कीमत 4,999 रुपये है। इसमें 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
वॉच में मेटल-प्लास्टिक बिल्ड फ्रेम के साथ रेक्टेंगुलर स्टाइल की डिजाइन मिलती है। वॉच देखने में प्रीमियम है और फील भी अच्छा है।
वॉच में सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ प्लास्टिक बकल मिलता है। वॉच काफी लाइट वेट है और इसकी बिल्ड क्वॉलिटी भी अच्छी है।
वॉच के साथ इनबिल्ट जीपीएस का सपोर्ट मिलता है, जो कि एक्टिविटी के दौरान मदद करता है। वॉच की एक्टिविटी एक्यूरेसी भी अच्छी है।
वॉच में मल्टीपल वॉच फेसेस और रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।
वॉच में क्विक रिप्लाई, रिमाइंडर, अलार्म, मौसम अपडेट, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, कैलकुलेटर और फाइंड माय फोन के साथ फाइंड माय वॉच का विकल्प मिलता है।
Apple iPhone 14 Series भारत में लॉन्च